Moradabad News: घर से निकली युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: युवती घर से हुई लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी ठाकुरद्वारा। नगर में घर से खरीदारी करने निकली युवती लापता हो गई। पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरद्वारा स्यौहारा मार्ग स्थित एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बीती 28 अगस्त की दोपहर करीब 12:00 बजे उसकी 21 वर्षीय पुत्री शरीफनगर से खरीदारी करने के लिए कहकर निकली थी। जोकि देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वार रिश्तेदारियों और अन्य स्थानों पर काफी तलाशने पर भी उसका कोई पता न चल सका। उसके पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.