मुरादाबाद, जुलाई 19 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। युवती की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह वह काम पर चली गई थी। उसी दौरान 13 वर्षीय बेटी घर में रखी सोने की अंगूठी, सोने की नोज रिंग, मोबाइल फोन और थैले में अपने कपड़े लेकर कहीं चली गई। महिला के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे वह काम पर से घर लौटी थी उनके दोनों छोटे बच्चों ने इसकी जानकारी दी। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किशोरी की लताश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...