Moradabad News: घर से एक लाख रुपये लेकर किशोरी लापता, युवक पर केस
मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी घर से एक लाख रुपये लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मां ने युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के खदाना चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 15 साल की है। 18 सितंबर को रात में गांव का अमित नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर भगा ले गया। महिला के अनुसार जाते समय बेटी घर में रखे एक लाख रुपये भी ले गई। आशंका जताई कि अमित उसके साथ अनहोनी कर सकता है। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी की सकुशल बरामगदी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.