Moradabad News: घर में सो रहे परिवार के कमरे से दो लाख की नकदी और जेवर चोरी
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव वाकरपुर अटायन निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पत्नी के जागने पर आहट पाकर चोर दीवार कूदकर फरार हो गए। पीड़ित ने भोजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में वाजिद हुसैन पुत्र मल्लू खां निवासी ग्राम वाकरपुर अटायन, थाना भोजपुर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात में चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित किसान ने भोजपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है पुलिस ने मौका मुआयना करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.