Moradabad News: घर में सो रहे दिव्यांग रिक्शा चालक को तेंदुआ ने उतारा मौत के घाट
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बलिया में तेंदुए ने शुक्रवार देर रात एक और जानलेवा हमला कर 40 वर्षीय दिव्यांग रिक्शा चालक को मौत के घाट उतार दिया। तेंदुआ घर में घुसकर सो रहे गजराम सिंह को खींचकर जंगल की ओर ले गया, जहां उसे अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। इसी गांव में इससे पहले तेंदुए के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। गांव बलिया निवासी गजराम सिंह (40) पुत्र राम सिंह दिव्यांग थे और रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।शुक्रवार रात वह घर में अकेले सो रहे थे। बताया गया कि परिवार के अन्य सदस्य रक्षाबंधन के अवसर पर बाहर गए हुए थे। घर का दरवाजा न होने के कारण देर रात तेंदुआ घर के अंदर घुस आया।बताया जा रहा है कि तेंदुआ सो रहे गजराम सिंह को उठाकर खींचते हुए घर से बाहर जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.