मुरादाबाद, अगस्त 4 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राईभूड़ में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित चंद्रपाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम राईभूड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई 2026 की रात करीब एक बजे वह अपने घर में सो रहे थे। आरोप है कि गांव के ही पंकज और रवि पुत्र महेंद्र सिंह जबरन घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली ठाकुरद्वारा पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...