Moradabad News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, पिता-पुत्रों समेत छह पर केस दर्ज
मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र के सीतापुरी चामुंडा मंदिर वाली गली में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। थाना कटघर के सीतापुरी चामुंडा मंदिर वाली गली निवासी सुशीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों पड़ोसी अनमोल, अपने माता-पिता, भाई और चाचा के साथ जबरन घर में धुस आए। पीड़िता के अनुसार उसने आरोपियों को टोका तो आरोपी अनमोल ने कहा कि चुप रह मेरे पीछे पुलिस पड़ी है। इसके बाद गाली गलौज करने लगा। गाली देने के विरोध पर आरोपियों ने पीड़िता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने अनुसार मारपीट के दौरान उसके कुंडल भी गिर गए। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अनमोल, उसके भाई आसु, पिता अशोक, मां हुक्की और चाया सोनू व लोकेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.