Moradabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- Moradabad News: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जेठ ने घर में घुसकर विधवा महिला से छेड़छाड़ और अश्लीलता की। विरोध पर आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मूंढापांडे के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पीड़िता के अनुसार उसका जेठ काफी समय से उसके ऊपर बुरी नजर रख रहा था। 16 सितंबर को रात करीब 9:30 बजे आरोपी जेठ दीवार कूदकर घर में घुस आया। आते ही आरोपी ने अश्लीलता और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट की। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके जेठ के खिलाफ मूंढापांडे थाने में छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.