Moradabad News: घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजूपुर कला निवासी अधिवक्ता नसीम अहमद पुत्र अब्दुल रहीम के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और पथराव करने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता नसीम अहमद के अनुसार, घटना नौ सितंबर की सुबह करीब छह बजे की है। उनके पड़ोस में रहने वाली रुखसाना पत्नी भूरे, उसका बेटा शेबू और रुखसाना का पति इंतजार निवासी ग्राम भीकनपुर रवाना, थाना छजलैट उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने नसीम अहमद और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके और दीवार पर लगे सीसीटीवी कैम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.