Moradabad News: घर के बाहर खड़े युवक पर हमला कर किया घायल, केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा छड़ियों का मैदान निवासी जितेंद्र कश्यप ने मोहल्ले के ही आकाश के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था। आरोप लगाया किसी दौरान पुरानी बातों को लेकर आकाश ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। हमले में जितेंद्र के सिर पर चोट आई है। एसएचओ नागफनी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.