मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ा करीम में घर के बाहर की जमीन के इस्तेमाल करने को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गांव में मीना 18 पत्नी विकास पर पड़ोस की महिलाओं ने हमला बोल दिया और उसके शरीर पर खरोंच मारकर मीना को घायल कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायल मीना ने बताया कि दूसरे पक्ष की महिला उनके घर के सामने की जगह का इस्तेमाल करना चाहती है जिससे उनका परिवार घर में ही कैद होकर रह जाएगा। हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने जानलेवा हमला बोल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...