Moradabad News: घर की तरह अस्पताल भी रखें साफ सुथरा...ये आपकी जिम्मेदारी
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: जिस तरह से घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह से अस्पताल को भी साफ-सुथरा रखिए। यह आप लोगों की जिम्मेदारी बनती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सफाई भी बहुत जरूरी है। यह बातें गुरुवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कही। जिलाधिकारी अस्पताल में ओपीडी के सामने वीसीएम ट्रस्ट की ओर से स्थापित कराए गए एक हजार लीटर की क्षमता वाले शीतल जलशाला का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे। लोकार्पण के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी परिसर को देखने के बाद सर्जन कक्ष पहुंचे। मौजूद डॉक्टर से सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। डॉक्टर की टेबल पर प्लास्टिक की बोतल देख बोले यह नहीं होना चाहिए, इसे हटवा दीजिए, जो कमियां हैं तत्काल दूर करिए। यहां से दूसरे पर्चा कांउटर की ओर पहुंचे। सीलन और बिल्डिंग की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.