Moradabad News: घरौनी वितरण के लिए ग्रामवार शिविर लगाने की उठी मांग
मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट एवं नागरिक एकता परिषद के तत्वावधान में बुधवार को हरौरा में मजदूर पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को घरौनी योजना, श्रमिक अधिकारों तथा श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही घरौनी से वंचित पात्र परिवारों की सूची तैयार कर प्रशासन तक उनकी मांग पहुँचाने का निर्णय लिया गया। ह्यूमन राइट डिफेंडर प्रेम कुमार ने कहा कि तहसील बिलारी एवं कुंदरकी क्षेत्र के सभी गांवों में विशेष शिविर लगाकर पात्र ग्रामीणों को घरौनी (भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र) वितरित किए जाने चाहिए। उनका कहना था कि जिन परिवारों को अभी तक घरौनी नहीं मिली है, उनका सर्वे कर पारदर्शी तरीके से पात्रता के आधार पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं, जिससे ग्रामीणों को अपनी आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार मिल सके।प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.