मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कल यानि 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। इनकी व्यवस्था को लेकर लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में हुई बैठक में बताया गया कि नवरात्र में घट स्थापना से पूर्व हरिद्वार से गंगा जल लाकर मंदिर में स्थित ब्रह्मलीन गुरु-मूर्तियों और समाधियों पर स्नान एवं विशेष पूजा की जाएगी। इसे महाकाल गिरि अन्य संतों के साथ कराएंगे। इसके बाद ही घट स्थापना कर नवरात्र आरंभ किए जाएंगे। इस दौरान महाकाली की नौ दिवसीय आराधना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रकल्याण की कामना की जाएगी। सभी धार्मिक आयोजन पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि के निर्देशन, सरंक्षण एवं सानिध्य में होंगे।संचाल...