Moradabad News: घटने लगा रामगंगा और सहायक नदियों का जल स्तर
मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- Moradabad News: किसानों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार की दोपहर से रामगंगा का जल स्तर घटना शुरू हो गया है। सुबह ली गई रीडिंग में कटघर रेलवे पुल के नीचे से ली गई गणना में जल स्तर बढ़ता आया है। यह 189.87 था। जबकि शाम 6 बजे के बाद ली गई रीडिंग में यह घटकर 189.77 रह गया। सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया अब रामगंगा की सहायक नदियों ढेला, खो नदी, फीका,जप्ती और लपकना सभी का जल स्तर कम होने लगा है। यही आकर रामगंगा में मिलता है। इन सहायक नदियों का जल स्तर कम होने के साथ ही रामगंगा के जल स्तर में भी कमी आने लगी है। उन्होंने संभावना जताई की जल्द ही रामगंगा का जल स्तरभी सामान्य हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.