Moradabad News: ग्वारऊ में नलकूपों पर चोरों ने की चोरी
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वारऊ में अनेकों ग्रामीणों के नलकूपों पर पहुंच कर चोरों ने नलकूप का सामान चोरी कर लिया। इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्वारऊ गांव के छत्रपाल सिंह, अमरजीत सिंह, जितेंद्र, शिव स्वरूप, यशपाल सिंह, संजय, बृजपाल,भूरा, प्रियेंद्र आदि ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। जहां अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी कहा कि 29 जुलाई को चोर उनके ट्यूबवेल के स्टार्टर, केबल आदि सामान चोरी करके ले गए। इससे पहले भी 25 जनवरी को उनके ट्यूबवेल पर चोरी हो चुकी है। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.