मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: कांठ के ग्राम सिरसा ठाठ में ग्राम समाज की भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम सिरसा ठाठ निवासी जितेंद्र सिंह और हरेंद्र सिंह पुत्र बसंत सिंह ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण करा रहे थे। जानकारी मिलने पर एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी के निर्देश पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद दोनों भाइयों ने पांच अगस्त को दोबारा निर्माण शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बंजर भूमि कब्जाने में पिता-पुत्र पर मुकदमा इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके ब...