Moradabad News: ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, जुलाई 2 -- Moradabad News: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारी ने बिलारी तहसील के गांव जसरथपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार की भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तहसील अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि के तत्वावधान में बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीम कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम प्रिंस वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम जसरथपुर में ग्राम समाज की जमीन पड़ी है। जिस पर पिछले 40-45 वर्षों से गांव के ग्रामीण घरेलू घूर डालते हैं। आरोप लगाया कि जमीन पर गांव के ही भगवान दास और गंगा सहाय ने अवैध कब्जा कर लिया है साथ ही उसे पर मिट्टी आदि भी डलवाई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: किसानों के उत्पीड़न के विरोध में कार्यकर्ताओ ने सौंपा ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.