मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: श्रीमद् भागवत कथा का प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पितृपक्ष में विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास यशोदा नंदन जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भवसागर से पार उतरने के लिए श्रीमद् भागवत को सर्वोत्तम मार्ग बताया। उनका फूल मालाओं से समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम संदलीपुर में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। सनातन वर्ग विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा प्रसिद्ध कथा व्यास वृंदावन धाम से पधारे यशोदा नंदन जी महाराज का समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कथा के पहले दिन कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कलयुग में श्रीमद् भागवत को भवसाग...