Moradabad News: ग्राम चौपाल में बताई गई रालोद की नीतियां
मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: राष्ट्रीय लोक दल द्वारा संचालित "राष्ट्रीय लोक दल चला गांव की ओर" अभियान के अंतर्गत रविवार 30वीं चौपाल ग्राम अकबरपुर सिहाली में आयोजित की गई। रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल की स्थापना किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने कहा कि आज भी पार्टी चौधारी चरण सिंह की विचारधारा पर चलते हुए गांव, गरीब और किसान की आवाज़ को मजबूती से उठा रही है। अभिनय चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देश की प्रगति का आधार माना तथा ऐसी नीतियां लागू कीं जिनसे छोटे और मध्यम किसानों को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.