Moradabad News: ग्राम चौपाल में खिलाड़ियों ने उठाई खेल सामग्री की मांग
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: मूंढापांडे ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर/गोविंदपुर कलां में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव, विधायक प्रतिनिधि जयवीर सिंह ठाकुर, अशोक कुमार प्रजापति और रामकिशोर लोधी ने किया। चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। ग्राम चौपाल के दौरान बच्चों और खिलाड़ियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और हॉकी की खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग अधिकारियों के सामने रखी। इस पर एडीओ पंचायत देवेश कन्हैया ने खिलाड़ियों से टीम बनाकर ब्लॉक कार्यालय में आवेदन देने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलते ही खेल सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रेम सिंह, ग्राम प्रधान सतेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.