Moradabad News: गौसे आजम की तालीम पर अमल करे मुसलमान
मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: हिमगिरी कॉलोनी स्थित हजरत नौ गजी ज्यारत पर अंजुमन फैजाने गौसे आजम की ओर से ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर जश्ने गौसे आजम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर से आए हजरत सैय्यद उवैस मियां अशरफी ने गौसे आजम की तालीमात पर अमल करने की अपील की। ख्वाजा मस्जिद के इमाम मुफ्ती आकिल रजा नईमी ने गौसे पाक की हयात-ए-तैय्यबा पर बयान किया। वहीं नातख्वां मुफ्ती अकरम नईमी और आरिफ रजा अशरफी ने नात-ए-पाक पेश की। कार्यक्रम के अंत में अंजुमन कमेटी की ओर से हरथला अमन कमेटी के संस्थापक फैजान सलमानी के हाथों मेहमान-ए-खास सैय्यद उवैस मियां अशरफी काशीपुरी और मुफ्ती आकिल रजा नईमी को शील्ड देकर सम्मानित किया। फैजान सलमानी, मौलाना इकराम, मौलाना वसीम रंगरेज, आरिफ रजा अशरफी, मोहम्मद सुहेल वारसी, मोहम्मद अकमल आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.