मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: हिन्दुस्तान का सबसे अनोखा और रंगों से भरा उत्सव डांडिया नाइट्स अब शहर की हर बड़ी सोसायटी के द्वार तक पहुंच रहा है। इस बार का अंदाज बिल्कुल नया है, थीम है 'हो जाओ तैयार, इस बार नए अंदाज में डांडिया आपके द्वार'। दिल्ली रोड स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन और साईं गार्डन में धमाल मचाने के बाद डांडिया का कारवां आकाश रेजीडेंसी होते हुए अब गौर ग्रेसियस पहुंचा। शाम ढलते ही सोसायटी का आंगन रोशनी से जगमग हो गया, डीजे पर डांडिया बीट्स गूंजती ही, ढोल की थाप पर कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगे। लहंगा चूनरी और कुर्ता-पायजामे में सजे लोग हाथों में डांडिया स्टिक लेकर उमंग में झूमते नजर आए। इस रंगारंग आयोजन के मुख्य प्रायोजक शहर के प्रसिद्ध हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: डांडिया नाइट : आलोक और कनक के साथ झू...