मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: गोविंदपुर ज्ञानपुर में गुरुवार शाम जंगल में शहीद महिपाल सिंह की समाधि के पास तेंदुआ अपने बच्चों के साथ घूमता हुआ देखा गया,जिससे गांव में डर का माहौल है ग्रामीण अपने खेतो में जाते हुए घवरा रहे है । यह तेदुआ गांव के करीब 12 से 15 कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। अजय यादव पूर्व प्रधान ने बताया कि प्रमोद यादव, राजपाल यादव, नीटू यादव ओर कई गांव के लोग अपने पशुओ को नदी से पानी पिलाकर ला रहे थे ,तो तीन तेदुओं ने पशुओं का पीछा किया जब ग्रामीणों ने शोर मचाया तब तेंदुए भाग गए ,सभी ग्रामीणों ने वन विभाग ओर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में पिंजरे लगाकर तीनों तेदुओं को पकड़ा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...