Moradabad News: गोवर्धन पूजा पर घर-घर हुई पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना
मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। मंगलवार सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने गोवर्धन की आकृति बनाकर फूल, दीपक, रोली, चावल और विभिन्न पकवानों से पूजा की। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अभिमान चूर करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाया था, इसी की याद में गोवर्धन पूजा की जाती है। यह भी पढ़ें- Rampur News: घरों और मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.