Moradabad News: गोवर्धन पूजन संग अर्पित किये 56 भोग
मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- Moradabad News: माता अन्नपूर्णा रसोई के तत्वावधान में प्रगति विहार स्थित गहोई वैश्य सभा शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास ने गोवर्धन महिमा का वर्णन किया। कथा व्यास कविचंद्र दास ने बताया भगवान श्री कृष्ण ने मात्र एक ऊंगली पर इस पर्वत को उठाकर इंद्र का अभिमान तोड़ा। भगवान ने इन सात दिनों तक भोजन भी ग्रहण नहीं किया। वह एक दिन में आठ बार भोजन ग्रहण करते थे। इसीलिए भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किये जाते हैं, और गिरिराज की परिक्रमा के साथ पूजन भी किया जाता है। व्यवस्था में संजीव गुप्ता, हरिओम गुप्ता, प्रदीप यादव, जगदीश यदुवंशी, एकता गुप्ता, मीनू गुप्ता, मीरा ठाकुर, लक्ष्मी सैनी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.