मुरादाबाद, सितम्बर 23 -- Moradabad News: जनपद के प्राथमिक एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत चिकित्सकों की उपस्थिति वीडियो कॉल के माध्यम से दर्ज की गई। इस दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित मिले आठ चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह की ओर से जारी किया गया। सीएमओ डॉ.कुलदीप सिंह ने डॉ.नेहा सिंह, डॉ.संजीव कुमार, डॉ.आशीश कुमार सिंह, डॉ.भारती, डॉ.देवेश प्रताप सिंह, डॉ.नितन आनंद पंत, डॉ. सुनील, हरिओम, डॉ. रेखा सागर आदि को अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...