Moradabad News: गुरु जंभेश्वर विवि शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण आज
मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्तूबर को हिंदू डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विवि शिक्षा संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर एपी सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.