मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर एमडीए बोर्ड की बैठक मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पास नई टाउनशिप बनाए जाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। यहां आवासीय विस्तार के साथ सड़क, जल निकासी, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं को विकसित किए जाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इससे शहर के विस्तार को एक नया आवासीय क्षेत्र मिलेगा। बैठक में शहर के मौजूदा आवासीय क्षेत्रों पर बढ़ते दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नए क्षेत्रों में नियोजित विकास को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में डीएम अनुनय झा, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक, अमरोहा जिलाधिकारी के प्रतिनिधि, एमडीए बोर्ड सदस्य राजू कालरा समेत प्राध...