मुरादाबाद, जुलाई 2 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड हाईवे पर ट्रॉफी निर्माण एवं निर्यात इकाई में बीते बुधवार देर रात लगी भीषण आग पर काबू पाने के बाद भी राहत नहीं मिली। आग गुरुवार को भी कई बार दोबारा सुलगती रही, जिसके चलते दमकल विभाग को बार-बार मौके पर पहुंचकर आग बुझानी पड़ी। हादसे में फैक्ट्री की दो मंजिलों पर रखा लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करोड़ों रुपये की क्षति हुई है। थाना मझोला क्षेत्र के मानसरोवर निवासी गोपाल मेहता की कन्हैया लाल के नाम से सर्किट हाउस के सामने निर्यात नगर में ट्रॉफी निर्माण की फैक्ट्री है। बीते बुधवार शाम कामकाज समाप्त होने के बाद कर्मचारी घर लौट गए थे परिसर में केवल सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। रात करीब 11 बजे फैक्ट्री से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में ...