मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: आशियाना स्थित दिव्य लोक आश्रम में महर्षि वेद व्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल की स्थापना से पूर्व गुरुकुल के आचार्य गौरव ने पूजन कर हवन कराया। इसके मुख्य यजमान प्रवीण अग्रवाल, गीता अग्रवाल, राकेश अग्रवाल एवं शोभा अग्रवाल रहे। महिला मंडल ने कीर्तन कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने प्रभु की महिमा से भी अवगत कराया। कीर्तन में मुख्य रूप से ममता अरोरा, अनुराधा, उमा, कंचन, सीमा, सत्यवती ने भजन प्रस्तुत किया। मीरा अग्रवाल, विदुला गुप्ता, पूनम साहनी, सुनीता मंगला, डा. आशा चंद्रा,सरोज गुप्ता शामिल रहीं। विशेष गुप्ता ने गुरुकुल का महत्व समझाया। गुरुकुल आनंद धाम से आए मनोज शास्त्री ने गुरुकुल की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। उन्होंने दो अगस्त को सुधांशु महाराज के मुरादाबाद आने के कार्यक्रम से भी अवगत कराया। का...