Moradabad News: गुप्त नवरात्रि पर देश की खुशहाली के लिए हवन यज्ञ में दी आहुतियां
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: मंदिर पौडा खेड़ा पर गुप्त नवरात्रि में 9 दिन से चल रहे श्री माता बगलामुखी अखंड जाप के पश्चात प्रदेश में खुशहाली और सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्य को नजर ना लगे,इसको लेकर नजर उतार कर मां पीतांबरा का यज्ञ संपन्न कराया गया । यज्ञ रोहित पाराशरी आचार्य मंदिर पौडा खेड़ा ने कराया। यज़मान के रूप मे सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान, विशाल क्वात्रा, मयंक पारासरी,रिंकू गोयल,विपुल गुप्ता, टोनी गुप्ता, विश्वजीत सिंह, भानु सिंह, अभिषेक ठाकुर आदि सहित भारी तादात में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.