Moradabad News: गुणवत्ता के लिए कंपोस्ट, आरडीएफ का परीक्षण जरूरी
मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने गुरुवार को नगर निगम से संचालित रामपुर रोड स्थित ट्रेंचिग ग्राउंड के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरे की प्राप्ति, तौल, प्रसंस्करण से लेकर निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्लांट मैनेजर ने बताया कि प्लांट की क्षमता 600 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। मौजूदा समय में महानगर से प्रतिदिन करीब 430 मीट्रिक टन कचरा हो रहा है। इसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण प्लांट में किया जाता है। नगर आयुक्त ने कचरे के प्रसंस्करण से प्राप्त कंपोस्ट, आरडीएफ व अन्य उपोत्पादों समय-समय पर गुणवत्ता परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.