Moradabad News: गिरे मोबाइल का इस्तेमाल कर खाते से उड़ाए एक लाख
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगों ने उसका इस्तेमाल कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर मझोला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार हनुमान नगर गली नंबर 2 निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 3 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे उनका मोबाइल भोजपुर थाना क्षेत्र में गिर गया था। मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे हुए थे। उन्होंने मोबाइल गुम होने की सूचना भोजपुर थाने में भी दी थी। पीड़ित के अनुसार उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक बुद्ध बाजार शाखा में संचालित है। मोबाइल नंबर से गूगल-पे भी जुड़ा हुआ था।आरोप है कि मोबाइल का गलत इस्तेमाल करते हुए 7 जुलाई को सुबह 10:38 बजे उनके खाते से दो बार 49999-49999 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.