Moradabad News: गाली देने से मना करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 22 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में मंदिर पर कांवड़ पूजन में शामिल होने गए युवक पर उसके ही परिवार के युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार चिड़िया टोला निवासी नवीन सैनी शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे मोहल्ले में स्थित मंदिर पर कांवड़ पूजा में शामिल होने गया था। आरोप है कि उसी दौरान वहां मौजूद प्रशांत सैनी ने नशे में धुत होकर नवीन को गाली देने शुरू कर दी। नवीन ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। चीखपुकार मचने पर परिवार के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जिसके बाद घायल नवीन की पत्नी पूजा ने मझोला थाने में तहरीर दी। एसएचओ मझोला रविंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.