मुरादाबाद, अगस्त 13 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र के मिलक कल्याणपुर निवासी रविंद्र ने गांव के ही सचिन, उसके भाई रमा व दीपक के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में रविंद्र ने बताया कि 11 अगस्त को रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर था उसी दौरान आरोपी सचिन, अपने भाई रमा और दीपक के साथ आया और गाली गलौज करने लगे। रविंद्र के अनुसार उसने और उसके पिता हुकुम सिंह ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडा और सरिया से हमला कर दिया। हमले में रविंद्र के सिर और शरीर पर काफी चोट आई है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सकैनिया में पुरानी रंजिश का खूनी विवाद, तीन घायल बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही ...