Moradabad News: गाली देने का विरोध करने पर रॉड ये युवक पर हमला, केस दर्ज
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में गाली देने के विरोध पर दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना कटघर के गांव देवापुर निवासी विनोद पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा कपिल 31 अक्तूबर को मोहल्ले में खड़ा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान आनंद ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने चमन, प्रिंस, अभिषेक और आकाश को बुला लिया। आरोप है कि बाद में पांचों ने मारपीट कर दी। आरोपी प्रिंस ने रॉड से कपिल के सिर पर वार किया, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। एसएचओ कटघर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.