मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: जमीन के विवाद को लेकर गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पाड़ला निवासी सुशील त्यागी पुत्र वेद्रप्रकाश त्यागी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि 28 जुलाई की रात्रि करीब 9:00 बजे वह किसी जरूरी काम से अपने गांव में जा रहा था, आरोप है कि तभी गांव निवासी अश्वनी त्यागी,अभिषेक और करनवीर ने उसे रास्ते में रोक लिया और जमीन विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी ,विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात घूसों और लाठी डंडों व धारदार हथियार से मारा पीटा और जांन से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शु...