Moradabad News: गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर की गई पूजा
मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: सुरजन नगर में मंगलवार को गोवर्धन पर्व को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधि विधान के साथ मनाया गया। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का विशेष महत्व है तथा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधि विधान से पूजा करने पर भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर सुरजन नगर में विशेष रूप से महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई एवं इसे फूल मालाओं से सजाया गया। इसके साथ ही सभी घरों में भगवान श्री कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसके उपरांत सभी भक्तों ने अपने-अपने घरों में गाय के गोबर से बनाई हुई गोवर्धन पार्वत की आकृति के सामने प्रभावशाली मंत्रों से गोवर्धन महाराज की पूजा एवं आरती की। यह भी पढ़ें- Rampur News: घरों और मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गोव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.