मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: बिलारी। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रेम शांति सदन में रक्षाबंधन पर्व पर गायत्री मंत्र जप का आयोजन किया गया। गायत्री मंत्र जप से पूर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य,आदि शक्ति मां गायत्री, शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। विधि- विधान से पूजन के पश्चात के अखंड गायत्री महामंत्र का जाप हुआ। इसी दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम का धागा (रक्षा सूत्र) बांध कर स्वयं व देश की रक्षा का संकल्प लिया। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र जाप कर राखी बांधने वाली बहनों , क्षेत्र, समाज व देश की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पीटीपीए...