Moradabad News: गांव गया परिवार, चोरों ने नकदी-जेवर कर दिए पार
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी कपिल कुमार अगवानपुर शुगर मिल में काम करते हैं। कपिल अपनी पत्नी पूनम ओर बेटी के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना फेज-1 टीचर्स कालोनी में किराये पर रहते हैं। रक्षाबंधन के दिन कपिल कुमार परिवार को लेकर अपने त्योहार मनाने गांव चले गए थे। उनके मकान मालिक भी अपने गांव चले गए थे। रात में किसी समय ताला तोड़कर चोरों ने कपिल के कमरे से नकदी-जेवर चोरी कर लिया। एसएचओ सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.