मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: वृक्षारोपण महायज्ञ में रविवार को गांधी स्मारक महाविद्यालय सुरजन नगर में 200 पौधों का रोपण किया गया। यह पौधारोपण महाविद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण समिति प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार के संरक्षण में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धनंजय सिंह ने पौधरोपण के उपरांत गोष्ठी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि संपूर्ण विश्व में जनजीवन को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है तथा वृक्षों के माध्यम से हमें अपने शरीर के लिए अत्यधिक ऑक्सीजन प्राप्त होती है। हम सभी संकल्प लेते हैं कि अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति को हरा भरा बनाने का संपूर्ण प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर : आजाद वीर महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम प...