Moradabad News: गर्मी-उमस बढ़ाएगा बारिश का 'जीरो यलो-ऑरेंज अलर्ट'
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रविवार को लोग सुबह से ही उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। दो दिन से बारिश नहीं होने के कारण उमस बेतहाशा बढ़ गई। इन हालात में मौसम विभाग का पूर्वानुमान लोगों की परेशानी को बढ़ा सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों में मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में खास बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की तरफ से मुरादाबाद को अगले पांच दिनों के लिए नो अलर्ट मोड पर रख दिया गया है। जिसमें न तो बारिश का यलो और न ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों में सामान्य तौर से बारिश की गतिविधियां ठप ही रहने की संभावना दिख रही है। विभाग ने अगले पांच दिनों में इक्का दुक्का बार ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सिसय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.