Moradabad News: गन्ना सीजन शुरू होते ही डूंगरपुर चौराहे से मानपुर चौकी तक लगने लगा जाम, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
मुरादाबाद, नवम्बर 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद-टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर डूंगरपुर चौराहे से मानपुर चौकी तक गन्ना सीजन शुरू होते ही यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। मार्ग पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। जाम की वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डूंगरपुर चौराहे के आसपास संचालित दुकानदारों के कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। जाम के चलते ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गन्ना सीजन में गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है। डूंगरपुर चौराहा ऐसा प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से काशीपुर, दलपतपुर, टांडा, बाजपुर, नैनीताल और जिला मुख्यालय मुरादाबाद की ओर वाहनों का आवागमन होता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.