मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: नगर की गन्ना समिति में किसानों को अनेकों योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बीच सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के कार्यालय पर चले शिविर में समिति का सदस्य बनने के लिए किसानों ने आवेदन किया। अनेकों किसानों ने नए सदस्य बनने के लिए अपने कागजात जमा कराएं। शिविर में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार मौर्य पहुंचे, उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। समिति के अकाउंटेंट हरिओम शर्मा ने सभी किसानों को नए सदस्य बनने के बारे में नियम और अभिलेख बताएं, कहा कि बचत बैंक खाता और आधार कार्ड के अलावा मोबाइल नंबर भी देना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Barabanki News: गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादित करने का अभियान बताया कि इस बार क्षेत्र में 10 प्र...