मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: कटघर स्थित डिप्टी जगन्नाथ सिंह मंदिर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का रविवार को गणेश विसर्जन यात्रा के साथ समापन हुआ। मंदिर प्रांगण से निकली भव्य विसर्जन यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच गणेश प्रतिमा को विधि-विधान से पालकी में विराजमान कर यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मंदिर से शुरू हुई यात्रा कटघर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की आरती कर पुष्पवर्षा की। महिला...