Moradabad News: गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू
मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- Moradabad News: नगर के बड़ा बाजार स्थित गणेश भवन में श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया जाएगा। महोत्सव के तहत 14 सितंबर को सुबह 9 बजे हवन-पूजन के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद 15 सितंबर से प्रतिदिन शाम के समय भजन एवं सुंदर झांकियों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को सुबह 9 बजे से भव्य आरती के बाद गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गणेश मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। आयोजन को लेकर गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गढ़पुरा में चार दिवसीय महोत्सव की तैयारी जोरों पर खाकेश्वर मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.