Moradabad News: गणेश उत्सव के समापन पर ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु, अबीर-गुलाल उड़ाकर दी बप्पा को विदाई
मुरादाबाद, सितम्बर 20 -- Moradabad News: दीनदयाल नगर स्थित श्री शिव दुर्गा संकट मोचन मंदिर में चल रहे सात दिवसीय भव्य गणेश उत्सव का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना' के जयघोष के साथ बप्पा को विदाई दी। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गणपति उत्सव की खुशियां साझा कीं। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मीना सिंह, अंजू, आशा, पूजा, गीता ढल, शशि, शैला, सुमन, सुनीता, भावना, पारुल, उर्मिला, इंदू, राधा, पंडित वंशीधर शर्मा, रविंद्र सिंह, राघव, अजय गुप्ता, विजय ढल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.