Moradabad News: गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया,अगले बरस तू
मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी रही। यह गणेश मूर्तियों के विसर्जन का अंतिम दिन रहा। सुबह से ही रामगंगा के घाटों पर बप्पा के जयकारों की गूंज रही। ढोल और डीजे बजे, अबीर गुलाल बरसा और श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की, और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोष के साथ विदाई दी। सुबह से अधिकांश छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सायं लगभग साढ़े चार बजे से बड़ी मूर्तियों के लेकर जुलूस पहुंचने लगे। देर सायं तक इनका विसर्जन होता रहा। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे से ही लोग निजी वाहनों और ई-रिक्शा, टैंपों आदि से मूर्तिंयां लेकर पहुंचने लगे। उन्होंने कांठ रोड पर चट्टा पुल, सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट, पुराना दसवां घाट, लालगा और कटघर स्थित अटल घाट पर अबीर गुलाल बरसाते हुए मूर्तियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.