Moradabad News: गजरौला में प्लेटफॉर्म पर पटाखा लेकर बैठा बिजनौर जा रहा यात्री पकड़ा
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: रेलवे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ और पटाखों पर रोक के अभियान में आरपीएफ ने यात्री के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को गजरौला रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पटाखा लेकर बैठे यात्री को पकड़ लिया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया है। रेलवे बोर्ड एवं उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से त्योहारी सीजन में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पटाखों के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिजनौर जनपद के लाडनपुर गांव के परविंदर कुमार के रूप में हुई है। आरोपी गजरौला स्टेशन से बिजनौर जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म एक पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पटाखा रहित क्षेत्र घोषित होने के बाद जंक्शन पर बढ़ी सख्ती आरपीएफ की टीम की ओर से की गई जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.